Search

 
 
 

तांतनगर : घर में सोयी महिला पर राॅड से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी अतंर्गत अंगरडीहा की रहने वाली यशमति कुई पूर्ति (32) को गांव के ही एक युवक प्रकाश गोप ने राॅड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-36th-national-games-young-archer-anshika-singh-of-eklavya-archery-academy-won-two-silver-medals/">किरीबुरू

: 36वां नेशनल गेम्स : एकलव्य आर्चरी अकादमी की युवा तिरंदाज अंशिका सिंह ने जीते दो रजत पदक
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता यशमति कुई पूर्ति अंगरडीहा स्थित अपने घर में रात को परिवार वालों के साथ सो रही थी. आरोपी प्रकाश गलत नियत से रात को घर घुस आया और सोयी महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. विरोध करने पर लोहे के राॅड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जाता है कि पीड़िता का पति काम करने के लिए बाहर गया हुआ है. पीड़ित परिवार वालों ने इसकी लिखित सूचना तांतनगर ओपी पुलिस दी. पुलिस ने तत्काल हरकत में आये और 4 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें : मंझगांव">https://lagatar.in/manjhagaon-drunk-husband-killed-divyang-wife-by-bricking-her-was-annoyed-by-feeding-rice-to-chickens/">मंझगांव

: नशे में धुत पति ने दिव्यांग पत्नी की ईंट मार कर की हत्या, मुर्गियों को चावल ​खिलाने से था नाराज
अंगरडीहा में रात को सोयी महिला पर लोहे के राॅड से हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया गया है. सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज गया है. आरोपी प्रकाश विक्षिप्त जैसा हरकत करता है. राहुल कुमार राम, प्रभारी ओपी तांतनगर . [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही