Tantnagar (Ganesh) : तांतनगर ओपी अंतर्गत शंकोसाई में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुदाल से वार कर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़िता की पत्नी ने तांतनगर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है. हमला के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्य डरे सहमे हुए हैं. ओपी में दर्ज मामले के अनुसार शंकोसाई के पूर्णचन्द्र सावैंया (47) पिछले बुधवार को शाम करीब 5 बजे खेत की सिंचाई करने के लिए नहर से खेतों में पानी पहुंचाने का काम कर रहे थे. इस दौरान बड़ा भाई डुबलिया सावैंया (52) वहां पहुंच गया और पानी ले जाने का विरोध किया. खेतों से होकर पानी ले जाने के मामले को लेकर दोनों में विवाद हो गया. विवाद के कारण गुस्से में डुबलिया ने छोटे भाई पूर्णचन्द्र सावैंया को कुदाल से तीन बार सिर पर वार कर दिया. पूर्णचन्द्र बेहोश होकर वहीं गिर गया. इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो लात घुसा से मार कर उसे अधमरा कर दिया. डुबलिया ने पूर्णचन्द्र को मरा समझ कर वहीं छोड़ दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-worship-and-religious-events-bring-unity-in-the-society-arvind-singh/">आदित्यपुर
: पूजा-पाठ एवं धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है : अरविंद सिंह
: पूजा-पाठ एवं धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है : अरविंद सिंह
Leave a Comment