Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : राजनीति पार्टी व ग्रामीणों की बैठक में विकास व सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड के अंगरडीहा पंचायत अतंर्गत अंगरडीहा में मंगलवार को ग्रामीण मुंडा गुरूचरण पुरती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सर्व कल्याण पार्टी व ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा किया गया. ग्रामीण मुंडा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि राजनीति पार्टी के सहयोग के बिना गांव का विकास संभव नहीं है. इसलिए गांव के विकास के लिए राजनीति पार्टी को आगे आने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-distribution-of-banana-plants-among-farmers/">डुमरिया

: किसानों के बीच केले के पौधों का हुआ वितरण

गांव के विकास के लिए जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधि में तालमेल जरूरी

अंगरडीहा पंचायत के मुखिया जगमोहन पुरती ने कहा जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधि जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं. गांव के विकास के लिए दोनों के बीच तालमेल बहुत ही जरूरी है तभी सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब लोगों तक पहुंचाया जा सकता है. इस अवसर पर प्रताभ पुरती, प्रेम प्रकाश बिरूवा, अमर सिंह भूमिज, शंकर सावैंया, मुकरू बिरूली, जैक्सन बिरूली आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही