Search

तांतनगर : बीमार पूर्व सैनिक के लिए अस्पताल में किया रक्तदान

Tantnagar (Ganesh) : आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने पूर्व सैनिक के लिए जमशेदपुर ब्रह्मानंद अस्पताल में रक्तदान किया. मिली जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड क्षेत्र बरकुंडिया के पूर्व सैनिक रामाय बिरुली का जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज चल रहा है. इलाजरत बिरूली को रक्त की जरूरत थी. उनके पुत्र चाईबासा के अधिवक्ता बीर सिंह बिरूली ने रामहरि गोप से संम्पर्क कर रक्तदान के लिए जमशेदपुर अस्पताल बुलाया. बीर सिंह बिरूली के बुलाने पर रामहरि गोप ने अस्पताल जाकर रक्तदान किया. रक्तदान के बाद गोप पूर्व सैनिक बिरूली से अस्पताल में मिले एवं जल्द स्वस्थ होने के कामना की. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-training-given-to-members-of-biodiversity-management-committee/">चाकुलिया

: जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp