Search

 
 
 

तांतनगर : दोपहर में आई आंधी तूफान से प्रखंड क्षेत्र में कई लोग हुए बेघर

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : सोमवार दोपहर में आयी आंधी तूफान ने तांतनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में घरों को काफी नुकसान पहुंचाया है. दर्जनों से अधिक लोगों के घरों के एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गए. घरों के एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त होने के कारण कई लोग दूसरे के घरों में शरण लिए हुए हैं. वहीं तूफान से कई पेड़ उखड़ गये तो कई पेड़ की डाली सड़क पर गिरने से कुछ घंटों के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया तथा पेड़ की डाली बिजली की तार पर गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे प्रखंड में बिजली सेवा ठप्प हो गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-summer-cricket-camp-organized-by-district-cricket-association-from-tomorrow/">चाईबासा

: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप कल से

अंचल कर्मचारी घरों के नुकसान का कर रहे हैं आंकलन

मिली जानकारी के अनुसार कोकचो पंचायत अतंर्गत कोकचो के विधवा महिला टिंकी कालुंडिया के घर का एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया जिससे महिला को काफी नुकसान हुआ है. इसी तरह और भी कई लोगों का घर का एस्बेस्टस उड़ जाने से व क्षतिग्रस्त हो जाने से काफी नुकसान हुआ है. तांतनगर अंचल के कर्मचारी देर शाम तक जिन घरों को नुकसान हुआ है उसके घर-घर जाकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं. ताकि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही