Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी
अतंर्गत चिटीमिटी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले का ओपी में पुलिस व सामाजिक कार्यकर्ता के उपस्थिति में समझौता
हुआ. पुलिस ने दोनों पक्षों से समझौता पत्र लिखवाया तथा आपस में प्रेम से रहने की सलाह दी
है. भविष्य में किसी भी पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को भेदभाव व मारपीट करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी
है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-an-old-woman-died-due-to-fire-in-kakuita-village/">नोवामुंडी
: काकुईता गांव में आग से झुलसकर वृद्धा की मौत क्या है मामला
चिटीमिटी के
राजलक्ष्मी सावैंया (प्रथम पक्ष) ने पड़ोसी
विरंग सावैंया व
बालेमा कुई (द्वितीय पक्ष) पर मां
पिकोन सावैंया व दीदी
तमान्ना सावैंया के साथ मारपीट करने और गाली गलौज करने का लिखित शिकायत दर्ज
कराया. दोनों पक्षों ने ग्रामीण मुंडा जगन्नाथ सावैंया, सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धेश्वर सावैंया, गुलशन
सावैंया व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने समझौता कर
लिया. दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी तरह से मारपीट नहीं करने बात कही
है. पुलिस ने समझौता पत्र की अवहेलना करने वाले पक्ष पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत
दी. समझौता पत्र में सुजाता सावैंया, शकुंतला सावैंया,
बामिया तियू,
तुड़सा कुमारी, मालती कुमारी,
सुशांति सावैंया,
जेमा सावैंया आदि हस्ताक्षर
है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment