Search

 
 
 

तांतनगर : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल, तीन गंभीर

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को अलग अलग सड़क दुर्घटना में पांच व्यक्ति घायल हो गया है. जिसमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला घटना चाईबासा -भरभारिया सड़क पर तांतनगर ओपी क्षेत्र के रूतासाई के पास घुमावदार के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ को धक्का मार दिया. धक्का इतना जोर से मारा कि बाइक का परखच्चे उड़ गया. बाइक में सवार तीन व्यक्ति दूर दूर पेंका गया. पेंका जाने वाले में राकेश हाईबुरू (20), हाबरू निवासी हार्सिंग हेम्ब्रम (18), बड़ा तोलको निवासी तथा असमान गोप (20), हाबरू निवासी सभी खुंटपानी प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-lays-the-foundation-stone-of-three-semiconductor-projects-worth-rs-1-25-lakh-crore-in-gujarat-assam/">पीएम

मोदी ने गुजरात-असम में 1.25 लाख करोड़ की लागत वाले तीन सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी
जिसमें से राकेश तथा हार्सिंग सिर में गंभीर चोट लगी है. दोनों बेहोशी की स्थिति में है. तीनों घायलों को एम्बुलेंस से तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद राकेश तथा हार्सिंग को बेहतर इलाज के चाईबासा रेफर किया गया. तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था. हेलमेट पहना होता तो सिर की चोट से बच जाते. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-indigenous-organizations-took-out-justice-march-said-hemant-was-implicated-in-a-conspiracy/">आदिवासी

मूलवासी संगठन ने निकाला न्याय मार्च, राजभवन के सामने करेंगे प्रदर्शन
दूसरा घटना चाईबासा -भरभारिया सड़क पर हेस्साडीह (उरांवसाई) के पास बाइक से चाईबासा जा रहे दो व्यक्ति पीकपवेन को ठक्कर मार दिया. ठक्कर इतना जोरदार था कि बाइक परखच्चे उड़ गया. बाइक में सवार सुरेश सामड (25), गुमदा पोखर निवासी तथा पांडू सावैंया (18) बोंगासिंदी निवासी घायल हो गया. दोनों तांतनगर प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-crazy-son-murdered-his-father-by-slitting-his-throat-with-a-knife-arrested/">गिरिडीह

: सनकी बेटे ने पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या की, गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से चाईबासा जा रहे थे. हेस्साडीह के पास स्कूल मध्याह्न भोजन पहुंचने वाला पीकपवेन गाड़ी लापरवाही से अचानक घुमाये जाने से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ा पीकपवेन गाड़ी को ठक्कर मार दिया. जिससे दोनों गिर गया. सुरेश को सिर में गंभीर चोट लगी है. वहीं पांडू को पैर में चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश को रेफर किया गया. वहीं पांडू को अस्पताल से छोटी दे दिया गया. दोनों हेलमेट नहीं पहना था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही