Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : शिक्षक दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, नव युवक संघ ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh) : तांतनगर स्कूल मैदान में नव युवक संघ द्वारा शिक्षक दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इसे लेकर रविवार को ग्रामीण मुंडा सुभाष बिरूली की अध्याक्षता में युवाओं ने एक बैठक की. बैठक में सर्वसम्मति से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 5 सितंबर को खेला जायेगा. इसमें प्रथम पुरस्कार के तौर पर नकद 50 हजार रुपये रखा गया है. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-youth-going-to-murgamahadev-dies-in-road-accident-one-injured/">सरायकेला

: मुर्गामहादेव जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल 

आयोजन समिति में यह बनाए गए पदाधिकारी

इसमें परमेश्वर गोप को अध्यक्ष, प्रकाश करवा को सचिव, सानो बिरूली को कोषाध्यक्ष, मुकेश बिरूली को संरक्षक बनाया गया है. वहीं, तुराम बिरूली, गणेश बिरूली, मोतीलाल बिरूली, समीर बिरूली, संजीवन हेम्ब्रम, घनश्याम बिरूली, धौनी बिरूली, डॉ बिरूली, मुकरू बिरूली, सिंकदर बिरूली, छोटू करोवा, रेंगो बिरूली, चरण बिरूली, रामेश बिरूली, अरबिंद करोवा, साधो बिरूली, अन्नो गोप, लंका हेम्ब्रम, ओको गोप, नारायण बिरूली, रघुनाथ हेम्ब्रम, गणेश गोप को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया. बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण युवा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-not-enough-rain-in-the-district-carry-out-relief-work-among-farmers-gop/">तांतनगर

: जिले में नहीं हुई पर्याप्त बारिश, किसानों के बीच राहत कार्य चलायें : गोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही