Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : मुंडा तालाब पर स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास

Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी प्रखंड के बड़ा लगड़ा पंचायत अंतर्गत नगरकट्टा में जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने गुरुवार को स्थानीय मुंडा तालाब पर स्नान घाट का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. यह स्नानघाट जिला परिषद मद से 4 लाख 90 हजार रुपये की लागत से बनेगा. तालाब पर स्नान घाट का निर्माण होने से ग्रामीणों को नहाने, धोने व अन्य कार्यों में सुविधा होगी. कुंकल ने संवेदक को स्नानघाट को गुणवतापूर्ण निर्माण करने का दिशा-निर्देश दिया. मौके पर ग्रामीण मुंडा दिनेश बिरूवा, संवेदक रोशन कुमार, जितेन मुर्मू, शंकर बिरुवा, मुक्ता टुडू, दशकन तियू, डूबराज मुर्मू, गोपीनाथ मुर्मू, रंजन बिरुवा, मोतीलाल बेहरा आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-fight-between-cousins-in-mutual-dispute-agreement-reached-in-police-station/">मनोहरपुर

: आपसी विवाद में चचेरे भाइयों के बीच मारपीट, थाना में हुआ समझौता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही