Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड के टांगर पोखरिया पंचायत अतंर्गत खेड़िया टांगर में बुधवार को मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य जवाहर बोयपाई ने जुरेन पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल की आधारशिला रखी. बोयपाई ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आधुनिक व डिजिटलीकरण युग में इंग्लिश मीडियम से शिक्षा का महत्व बहुत बढ़ गया है. बच्चों को इंग्लिश मीडियम से शिक्षा का ज्ञान होना भी जरूरी हो गया है. डिजीटल ज्ञान के बिना कई तरह की दिक्कतें होती है. इसलिए गांव क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई के लिए विद्यालय खुल रहे है जो अच्छी बात है. गांव क्षेत्र के बच्चों को इंग्लिश मीडियम से शिक्षा मिलेगी. विद्यालय खुलने से निश्चित रूप से क्षेत्र में विकास की रफ्तार को गति मिलेगा. तांतनगर में संचालित जुरेन पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल का ब्रांच खेड़िया टांखर में खोला गया है. इस अवसर पर मुकेश कालिंदी, अमर सिंह पुर्ति सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-tired-of-unemployment-youth-commits-suicide/">साहिबगंज
: बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने कर ली आत्महत्या [wpse_comments_template]
तांतनगर : खेड़िया टांगर में जुरेन पब्लिक स्कूल की आधारशीला रखी गई
Leave a Comment