Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : चापाकल व जलमीनार खराब, 160 परिवार के सामने पेयजल संकट

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड के अंगरडीह पंचायत अतंर्गत पोड़ाडीहा में 10 चापाकल व जलमीनार खराब पड़े हैं. चापाकल व जलमीनार खराब होने से 160 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. वे त्राहिमाम कर रहे हैं. गांव वाले आधा किलोमीटर दूर स्थित छोटी नदी से पानी लाकर खाना बनाते तथा प्यास बुझाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि खराब पड़े चापाकल व जलमीनार को ठीक करने के लिए पंचायत प्रतिनिधि के पास कई बार शिकायत किया, लेकिन किसी ने समस्या का समाधान करने की सुधि नहीं ली. इससे ग्रामीणों में जन प्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति काफी रोष है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-allegation-of-misbehavior-with-lab-technician-health-workers-protested/">डुमरिया

: लैब टेक्नीशियन से बदसलूकी का आरोप, स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध
वहीं झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष रियांस सामड ग्रामीणों से मिले और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता से दूरभाष पर बात कर समस्या की जानकारी दी. मनीष राम से मामले को लेकर बात की. इस अवसर पर मंजू सिद्दू, रवि गोप, भगवान तांती, चंपई सिद्दू, सुमन सिद्दू, अनिता सिद्दू आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही