Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : चापाकल का हैंडपंप खोला गया, पेयजल की समस्याएं

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड कोकचो पंचायत अतंर्गत डोंकासाई में चापाकल पर जलमीनार लगाया, लेकिन हैंडपंप खोल दिये जाने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को कांग्रेस के पंचायती राज संगठन के जिला महासचिव सह जिला संयोजक बालेमा कुई ने स्थल का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल पर जलमीनार लगाया गया, लेकिन हैंडपंप खोल दिया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-55-feet-wide-road-shrunk-to-15-feet-due-to-encroachment/">गिरिडीह

: 55 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण से सिकुड़कर हो गई 15 फीट
ग्रामीणों के अनुसार सोलर पैनल चार्ज नहीं होने से जलमीनार से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. ऐसी स्थिति में चापाकल में हैंडपंप होने से दिक्कतें नहीं होती. बालेमा कुई ने चापाकल का हैंडपंप खोल दिये जाने से प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर पुनः चापाकल में हैंडपंप लगाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को पेयजल लेने में सुविधा हो. इस अवसर पर आरके कालुंडिया, पप्पू कालुंडिया, राज प्रताप कालुंडिया आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही