Search

 
 
 

तांतनगर : हो समाज युवा महासभा ने कुलाबुरू में चलाया जागरूकता अभियान

 
Tantnagar (Ganesh) : दो अक्टूबर को सभी राजस्व गांव में विशेष ग्रामसभा करने को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के टीम ने तांतनगर प्रखंड के कोकचो पंचायत अतंर्गत छोटा कुलाबुरू में मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व कर रहे युवा महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने समाज के लोगों से अपील की है कि पारंपरिक रीतिरिवाज, धर्म संस्कृति व भाषा की संरक्षण व संवर्धन व विकास के लिए सामाजिक स्तर पर संगठित होना बहुत जरूरी है. संगठित हुए बिना इन सभी का संरक्षण, संर्वधन व विकास संभव नहीं है. उन्होंने समाज व गांव स्तर पर छोटी मोटी जरूरतों को पुरा करने के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहने की अपील की है. जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली इत्यादि जैसी सुविधाओं के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रह कर समाज में ग्रामसभा बैठक कर बीड़ा उठाना चाहिए ताकि समाज आगे बढ़ेगा और युवा पीढ़ी में संघर्ष की भावनाएं जागृत होगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-lodha-lions-beat-bulls-by-10-runs-in-cpl/">चाकुलिया

: सीपीएल में लोधा लायंस ने बुल्स को 10 रनों से हराया

सामाजिक उत्थान के लिए समय-समय पर करें ग्रामसभा

उन्होंने मानकी मुंडाओं से सिर्फ योजनाओं के लिए नहीं बल्कि सामाजिक उत्थान के लिए भी समय-समय पर ग्रामसभा करने का आग्रह किया. उन्होंने ग्राम सभा के माध्यम से बुद्धिजीवियों को सामाजिक संगठन में जुड़ कर गरीबी स्तर से नीचे जीवनयापन कर रहे लोगों से डर, भय, हिचकिचाहट व आलसीपन को दूर भगाने में सहयोग करने की अपील की. तांतनगर प्रखंड कमिटी से जुड़े. इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोबिन्द बिरूवा, पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा, दारे बोदरा, संजय सोय, सुरेन्द्र कालुंडिया, माझी सामड, दिनेश कालुंडिया, सुरज जोकों, सुरसिंह सामड, सीधे कालुंडिया, लागा जोंको, बुधन कालुंडिया, सोपो सामड, तुराम जोंको, गोमेया कालुंडिया आदि ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही