Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : ईचा खड़कई बांध विरोधी संघ के संयोजक ने डैम निर्माण रद्द करने की मांग की

Tantnagar (Ganesh Bari)तांतनगर में बुधवार को ईचा खड़कई बांध विरोधी संघ के संयोजक दशकन कुदादा ने प्रेसवार्ता आयोजित की. प्रेसवार्ता में दशकन कुदादा ने ईचा डैम निर्माण को रद्द करने की मांग की. उन्होंने कहा कि डैम बनने से दूसरे जगहों के लोगों का विकास हो सकता है, लेकिन डूब क्षेत्र के लोग के लिए यह विनाश है. यहां के आदिवासी व मूलवासी के लाश पर दूसरों का विकास कतई मंजूर नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि डैम बनने से खासकर 75 फिसदी आदिवासी तथा 25 फिसदी मूलवासी विस्थापित हो जायेंगे. इतनी बड़ी आबादी कहां जायेगी. इसलिए हर हाल में डैम नहीं चाहिए और हमेशा के लिए डैम रद्द होना चाहिए. उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र के लोगों को एकजुट व जागरूक कर डैम रद्द करने के लिए आंदोलन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-trouble-in-the-food-supply-department-on-the-complaint-of-the-bjp-leader-the-chairman-asked-for-the-inquiry-report-from-the-secretary/">आदित्यपुर

: भाजपा नेता की शिकायत पर खाद्य आपूर्ति विभाग में खलबली, चेयरमैन ने सचिव से मांगी जांच प्रतिवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही