Search

 
 
 

तांतनगर : सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार में बरती जा रही अनियमितता, पंसस ने जताई नाराजगी

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड के कोकचो पंचायत अतंर्गत कोकचो स्थित सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार में काफी अनियमितता बरती जा रही है. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र कालुंडिया ने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में लापरवाही बरती जा रही है. मिट्टी को काटकर उसे हटाने के बजाए पास में ही छोड़ दिया गया, जिससे बरिश होने पर मिट्टी पुनः तालाब में चला जाएगा. वहीं, कार्यस्थल पर किसी तहत का कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है. सूचना बोर्ड नहीं लगाये जाने से प्राक्कलित राशि, तालाब की लम्बाई, चौड़ाई व गहराई कितनी है इसका पता नहीं चल सकेगा. उन्होंने इस कार्य की उच्च स्तरीय जांच किये जाने और लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-football-league-from-may-15-32-clubs-will-play-in-one-division/">चाईबासा

: 15 मई से फुटबॉल लीग, एक डिवीजन में 32 क्लब खेलेगी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही