Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत तांतनगर में गुरुवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बलेश्वर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर शब्दों से हमले किये. वरिष्ठ कांग्रेसी कैरा बिरूवा ने कहा मोदी सरकार देश में तानाशाही पर उतर आई है और लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है. उन्होंने कहा मोदी सरकार दलाल किस्म के लोगों के साथ मिल कर देश के जनता की जमा पूंजी को लूटने का काम कर रही है जो कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष बलेश्वर हेम्ब्रम, वरिष्ठ कांग्रेसी सनातन बिरूवा, कैरा बिरूवा, नूतन बिरूवा, पुरेंन्द्र हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम गागराई, रितेश तमसोय आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-condolence-meeting-at-nirsa-block-office-on-the-death-of-education-minister/">धनबाद

: शिक्षा मंत्री के निधन पर निरसा प्रखंड कार्यालय में शोकसभा

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही