Search

तांतनगर : जलमीनार व चापाकल खराब, ग्रामीण परेशान

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड के टांगर पोखरिया पंचायत अतंर्गत कुम्हार टोली व पतासाई में चापाकल व जलमीनार खराब होने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक में मंझारी जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल शामिल हुए. बैठक में कहा गया कि कुम्हार टोली स्थित चापाकल का पाइप धंसने से उसमें लगा सोलर जलमीनार से पानी नहीं निकलता है. वहीं चापाकल का हैंडल नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. जलमीनार व चापाकल खराब रहने से कुम्हार टोली में करीबन 40 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. पतासाई में जितेंद्र गोप, दामू पुरती, सचिन पुरती, गेडे पुरती, प्यारी गोप, नारा पुरती के घर सामने वाले 6 चापाकल खराब हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-youth-mobilization-camp-organized-at-gandhaniya-haat-maidan/">घाटशिला

: गंधनिया हाट मैदान में युवा मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन
चापाकल खराब रहने से पतासाई के ग्रामीण पेयजल के लिए आधा किमी दूर नदी के पानी पर निर्भर हैं. ग्रामीणों ने नदी पर चुंआ बनाया हुआ है. ग्रामीण उसी चुंआ का पानी उपयोग करते हैं. बैठक में जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर बुलबुल पुरती, दमयंती कुमारी, आलू गोप, भगवान पुरती, जितेंद्र गोप, सरस्वती देवी, अनिल पुरती, आशीष पुरती, सरिता कुमारी, दुधिका देवी, विभीषण कुम्हार, सुनो कुम्हार, आरती बेहरा आदि ग्रामीण मौजूद थे.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp