Search

 
 
 

तांतनगर : दो माह से जलमीनार खराब, नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी प्रखंड के मेरोम होनर पंचायत अतंर्गत छोटा पुड़दा गांव में लगी जलमीनार पिछले दो माह से खराब पड़ा है. जलमीनार खराब रहने से ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि यह जलमीनार पिछले दो माह से खराब है. स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई. अब गांव के लोग पेयजल के लिए नदी के पानी पर ही निर्भर है. छोटा पुड़दा गांव में करीबन 40 परिवार रहते हैं जो पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं. वैसे इस जलमीनार का निर्माण पंचायत के 15वीं वित्त राशि से कराया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-rape-and-unnatural-sex-with-a-woman-arrested/">जमशेदपुर

: महिला से दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपी मुखे गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही