Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत कोकचो पंचायत के कोकचो जारोयसाई टोला में सोलर जलमीनार एक साल से खराब है. जलमीनार खराब रहने से टोला के ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार मरम्मत के लिए कर्मचारी व पदाधिकारी के पास कई बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत नहीं की गई है. जलमीनार खराब होने से टोला के करीबन 36 परिवार पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. टोला के लोग इसी जलमीनार पर पानी के लिए निर्भर रहते हैं. ग्रामीण लक्ष्मी नारायण तांती ने कहा कि जलमीनार खराब होने से पेयजल की समस्या हो रही है. मरम्मत के लिए शिकायत किया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-poddardih-rani-pond-will-be-beautified-soon-with-dmft-fund/">धनबाद
: डीएमएफटी फंड से शीघ्र होगा पोद्दारडीह रानी तालाब का सौंदर्यीकरण इस संबंध में कोकचो के पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र कालुंडिया ने कहा कि जारोयसाई टोला में पिछले एक साल से खराब जलमीनार को मरम्मत करने के लिए कई बार पंचायत व प्रखंड कार्यालय में शिकायत तथा केबिनेट बैठक में उठाया लेकिन कोई संज्ञान नहीं लेता है. शिकायत करते करते तक गये. जलमीनार खराब पड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-padmashree-jamuna-tudu-held-a-meeting-regarding-the-governors-program/">चाकुलिया
: राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर पद्मश्री जमुना टुडू ने की बैठक कोकचो के ही पंचायत सेवक श्रवण कुमार बेहरा ने कहा कि खराब जलमीनार की लिखित शिकायत मिलने के बाद ही मरम्मत करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. जारोयसाई वाले खराब जलमीनार की लिखित शिकायत नहीं मिली है. जलमीनार बनाने वाले मिस्त्री भी एक जलमीनार बनाने के लिए नहीं आता है. अपने स्तर से मरम्मत के लिए पंजीयन सूची में अंकित किये हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment