Search

 
 
 

तांतनगर : यूसीसी और पेशाब कांड के विरोध में झामुमो ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

 
Tantnagar (Ganesh) : तांतनगर कोकचो चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश के पेशाब कांड तथा यूसीसी का विरोध किया. शुक्रवार को इसके विरोध में जिला परिषद सदस्य सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जवाहर बोयपाई के नेतृत्व झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और नारेबाजी की. इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, भाजपा सरकार होश में आओ के नारे लगाये गए. जवाहर बोयपाई ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के साथ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. यूसीसी लागू होने से आदिवासियों की पंरपरिक व्यावस्था व अस्तित्व पहचान मिट जाएगी. इस अवसर पर सोनाराम देवगम, सोनाराम बाडरा, देवकुमार बांदा, उदय पुरती, सिंगा पूर्ति, शुक्रा गोप, रेंगो बिरूली, महेन्द्र कालुंडिया, गर्दी बिरूली, कैलाश सामड, बुदन सिंह पुरती, गौरीशंकर बिरूली, गुरूचरण सावैंया, आदि झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dr-goswami-visits-elephant-affected-villages-interacts-with-villagers/">बहरागोड़ा

: डाॅ गोस्वामी ने किया हाथी प्रभावित गावों का दौरा, ग्रामीणों से की बातचित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही