Search

 
 
 

तांतनगर : कोकचो के कानूराम कालुंडिया को नहीं मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, जंगल के पत्ते खाकर कर रहे गुजारा

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड के कोकचो पंचायत अतंर्गत सिनी निवासी कानूराम कालुंडिया के परिवार की स्थिति बेहद ही दयनीय है. परिवार के लोग दिन में जंगल से पत्ता लाकर और उबालकर अपनी पेट की आग को बुझाने में लगे हैं. वहीं रात को दूसरे के घर में शरण लेकर जीवन गुजर बसर करने को विवश हैं. कानूराम का पूरा परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-construction-work-was-going-on-for-guardwal-without-foundation-stone-local-people-complained/">आदित्यपुर

: बगैर शिलान्यास के गार्डवाल का हो रहा था निर्माण कार्य, स्थानीय लोगों ने की शिकायत
कानूराम सह परिवार अपने पूरी तरह टूट चुके खौफनाक झोपड़ी को छोड़ कर पिछले दो साल से दूसरे के घर में शरण लेकर गुजारा कर रहे हैं. मकान का 90 फिसदी हिस्सा दीवार व फूस की छत जर्जर हो चुकी है. दंपति बताते हैं दिन में वे लोग किसी तरह जंगल से पत्ते लाकर और उसे उबालकर कर खाते हैं. परिवार में कानूराम कालुंडिया, पत्नी बुदनी कालुंडिया, पुत्र लिटे कालुंडिया, पुत्री नंदी कालुंडिया और चांदनी कालुंडिया शामिल है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-government-is-working-to-promote-sportspersons-as-well-minister-joba-manjhi/">चाईबासा

: सरकार खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने का कर रही है काम : मंत्री जोबा मांझी

जल्द मिलेगा आवास व पेंशन : मुखिया

पिछले एक दशक से गांव की सरकार संचालित है. उसके वाबजूद ऐसे कई परिवार आज भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं. इससे सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है. इधर, कोकचो पंचायत के मुखिया मनिला देवगमन ने बताया कि कानूराम कालुंडिया की पारिवारिक स्थिति की जानकारी मिलते ही गांव जाकर उनसे मिल कर स्थिति की पुरी जानकारी ली है. कानूराम का परिवार घर के अभाव में दूसरे के घर में रह कर गुजारा कर रहा है. पेंशन से भी वंचित है. इस बार उन्हे आवास व पेंशन से जोड़ा जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही