Search

 
 
 

तांतनगर : मंझारी थाना में भूमि समाधान दिवस की हुई बैठक

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी थाना परिसर में थाना प्रभारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को मानकी, मुंडा व रैयतों के साथ भूमि समाधान दिवस की बैठक हुई. बैठक में मंझारी अचंल के कर्मचारी भी शामिल हुए. बैठक में बरकिमारा के शिवचरण गोप तथा पांडू बिरूवा के बीच चल रहे भूमि विवाद का समाधान किया गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-videography-of-birth-death-registration-process-will-be-done-in-anganwadi-centers/">बोकारो

: आंगनबाड़ी केंद्रों में जन्म-मृत्यु निबंधन प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
थाना प्रभारी कुमार ने बताया कि बरकिमारा के गोप तथा बिरूवा के बीच कई दिनों से सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद का समाधान करने के लिए थाना में दोनों पक्षों ने आवेदन दिया था. बैठक में दोनों के विवाद का समाधान कर दिया गया. बैठक के बाद दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे को गले लगाया. इस अवसर पर मानकी मुंडा व रैयतें मौजूद थे.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही