Search

 
 
 

तांतनगर : मॉडल स्कूल में नहीं लगा तड़ित चालक, विद्यार्थियों की सुरक्षा भगवान भरोसे

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत तांतनगर में 94 करोड़ रुपये की लागत से बना मॉडल स्कूल में भी तड़ित चालक नहीं लगा है. तड़ीत चालक नहीं होने से स्कूल में वज्रपात का खतरा बना हुआ है. यहाँ बड़ी घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. उक्त विद्यालय के भवन को संवेदक द्वारा हाल ही में शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया गया हैं. इस मॉडल स्कूल में कक्षाएं भी संचालित हो रही है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpurr-there-is-no-lightning-driver-in-government-schools-there-is-a-danger-of-lightning/">चक्रधरपुर

: सरकारी स्कूलों में नहीं है तड़ित चालक यंत्र, बना वज्रपात का खतरा
इस संबंध में विभाग के पदाधिकारियों से जानकारी लेने पर वे टाल मटोल जवाब देकर बचते रहे. इस विद्यालय में अंग्रेजी मध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जाती है.सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी गरीब, निर्धन एवं असहाय परिवार से आते हैं. किसी स्कूल में वज्रपात जैसी आपदा व अनहोनी होने की चिंता शिक्षकों को लगी रहती है. वहीं जिला प्रशासन शिक्षा विभाग इस ओर उदासीन है. व्रजपात आपदा स्थिति से निपटने के लिए शिक्षक चिंतित हैं. वहीं विद्यार्थी भगवान भरोसे है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही