Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : लोकपाल ने मनरेगा से संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण, पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh) : मनरेगा के लोकपाल अरूण भाकर ने गुरुवार को तांतनगर प्रखंड का दौरा कर टांगर पोखरिया पंचायत में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया. इसके पश्चात प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा कर्मी व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभूक डेविड मुन्दूइया तथा गुरबारी पूर्ति द्वारा लगाए गए आम बागवानी का भी निरीक्षण किया. लाभूकों को पौधों में लगाने वाले वेंडर द्वारा उपलब्ध किये खाद् भंडारण का अवलोकन किया. खाद् भंडारण का रख रखाव से वे संतुष्ट दिखे. लोकपाल ने समय समय पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी को इसकी गुणवत्ता की जांच करने निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-sought-permission-from-the-administration-to-carry-track-blast-for-laying-third-rail-line/">जमशेदपुर

: थर्ड रेल लाईन बिछाने के लिए ट्रैक ब्लास्ट ले जाने की रेलवे ने प्रशासन से मांगी अनुमति
[caption id="attachment_399724" align="aligncenter" width="561"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/tantnagar-lokpal-2.jpeg"

alt="" width="561" height="374" /> पदाधिकारियों के साथ बैठक करते लोकपाल[/caption]

अधूरी योजनाओं को जल्द पूर्ण करने का निर्देश

लोकपाल ने पंचायत के सिदमा साई में बना अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया. तालाब किनारे पर पौधारोपण, सड़क किनारे मिट्टी कटाव रोकने के लिए गार्डवाल का निर्माण करने, तालाब में स्नान घाट बनाने को कहा. उन्होंने प्रखंड कार्यालय में बैठक कर सभी पदाधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों में चल रही योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण कर ससमय पुरा करने पर जोर देने को कहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-sought-permission-from-the-administration-to-carry-track-blast-for-laying-third-rail-line/">जमशेदपुर

: थर्ड रेल लाईन बिछाने के लिए ट्रैक ब्लास्ट ले जाने की रेलवे ने प्रशासन से मांगी अनुमति
इसके साथ ही मानकी मुंआडाओं के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे. बैठक में पुरानी व अधूरी योजनाओं को जल्द पूर्ण करने पर बल दिया गया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि उपास्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही