Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाया गया माघे पर्व

Tantnagar (Ganesh Bari) : इन दिनों हो आदिवासियों का महत्वपूर्ण माघे पर्व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाया जा रहा है. तांतनगर प्रखंड अतंर्गत अंगरडीहा, उलीडीह, खाजुरिया, तेरगो आदि गांव में तीन सदस्यीय दिउरी (पुजारी) ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. सबसे पहले दिउरी (पुजारियों) को ढोल नगाड़ों के साथ नाच-गान करते हुए स्नान कराने के लिए नदी ले जाया गया. उसके बाद गांव के किनारे निर्धारित स्थल पर मुर्गा का बलि देकर पूजा-अर्चना की गई. पूजा-अर्चना देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा समाप्त होने के बाद दिउरियों (पुजारियों) को नाच-गान करते हुए घर पहुंचाया गया. उसके बाद गांव में बनाये गये अलग-अलग नृत्य गान स्थल पर खासकर महिलाएं थिरकती रहीं.

इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-sameer-kumar-mahanti-laid-the-foundation-stone-of-three-schemes/">चाकुलिया

: विधायक समीर कुमार महंती ने तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही