Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : कालुंडिया की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी : मधु कोड़ा

Tantnagar (Ganesh Bari) : राजनगर प्रखंड अतंर्गत कुजू में शहीद गंगाराम उर्फ रामनारायण कालुंडिया चौक पर मंगलवार को मुर्ति स्थापना समिति द्वारा शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. लोगों ने शहीद गंगाराम की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा. श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ समिति के संरक्षण सह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कालुंडिया की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी. कालुंडिया ने आदिवासी व मूलवासियों की अस्तित्व व पहचान की लड़ाई लड़ी थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-to-solve-the-problem-of-drinking-water-the-youth-cleaned-the-well/">चाईबासा

: पेयजल समस्यां दूर करने के लिए युवाओं ने की कुआं की सफाई
मालुम हो कि मंगलवार को शहीद गंगाराम उर्फ रामनारायण कालुंडिया का 42 वां शहीद दिवस मनाया गया. शहीद दिवस के अवसर पर गंगाराम चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. मौके पर बिश्वनाथ तामसोय, दासकन कुदादा हरीश बोदरा, गोपाल बोदरा, पूर्णचन्द्र गोप, टाईगर कुदादा, बिरसिंह बुड़ीउली, रेयान्स सामाड, शेखर दास, शेखर गागराई, टाइगर हेम्ब्रम, मरकंडे बाडरा,जयश्री तियू, सुकेश गिरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही