Search

 
 
 

तांतनगर : नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए रूमूल का शहदत दिवस मनाया गया

 
Tantnagar (Ganesh) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत उलीडीह में शहीद रूमूल सावैंया का 7वां शहादत दिवस मनाया गया. कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने पैतृक गांव उलीडीह में शहीद रूमूल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अजय लिडा ने शहीद के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा रूमूल का बलिदान बेकार नहीं जायेगा. उन्होंने युवाओं को देश प्रेम के प्रति प्रेरित किया.
इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-rain-accompanied-by-strong-storm-in-gua-huge-trees-fell-at-many-places/">नोवामुंडी

: गुवा में तेज आंधी के साथ आई बारिश, कई जगह गिरे विशाल पेड़

दुलमी पहाड़ी में हुई थी मुठभेड़

गौरतलब है कि खुंटी जिला के दुलमी पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा संवेदक से लेवी के लिए पहाड़ी पर बुलाया गया था जहां मुठभेड हुई थी. पुलिस को मिली गुप्त सूचना सूचना के आधार पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार स्वयं गये थे जबकि रूमूल सावैंया पुलिस अधीक्षक की गाड़ी चला रहे थे. जैसे ही गाड़ी पहाड़ी पहुंची नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. नक्सलियों के साथ जबर्दस्त मुठभेड़ हुआ था. नक्सलियों के साथ लड़ते हुऐ रूमूल सावैंया शहीद हो गये थे. उस मुठभेड़ में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार घायल हुऐ थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही