Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : मंझारी थाना में भूमि समाधान दिवस पर बैठक आयोजित

Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी थाना में अचंलाधिकारी समीर नेमियर खालको की अध्यक्षता में बुधवार को भूमि समाधान दिवस की बैठक हुई. भूमि समाधान दिवस पर काफी संख्या में क्षेत्र के मानकी मुंडा व रैयत मौजूद थे. बैठक में भूमि विवाद से संबंधित तीन मामलों का निष्पादित किया गया. बैठक में दोनों पक्षों की सुनने के बाद अचंलाधिकारी ने उचित निष्पादन करते हुए मामले का पटाक्षेप कर दिया है. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/three-villages-of-bermo-subdivision-will-become-model-villages/">बेरमो

अनुमंडल के तीन गांव बनेंगे आदर्श ग्राम

जमीन को लेकर विवाद नहीं करने की नसीहत दी गई

बता दें कि रघुनाथ बिरूवा तथा नाटो बिरूवा, पैकिंग बिरूवा तथा मधुसूदन बिरूवा, शिवो देवगम तथा भरत प्रधान के बीच जमीन विवाद चल रहा था. उससे संबंधित मामले का अचंल में शिकायत हुआ था. बुधवार को भूमि समाधान दिवस पर उक्त तीन मामलों का निष्पादन किया गया. बैठक में दोनों ओर से उक्त जमीन को लेकर विवाद नहीं करने की नसीहत दी गई है. बैठक में थाना प्रभारी आशोक कुमार, दमोदर प्रधान, कालीचरण बिरूवा, अचंल के कर्मचारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :70">https://lagatar.in/70-year-old-man-became-groom-son-grandson-and-villagers-danced-on-their-shoulders/">70

साल का बुजुर्ग बना दूल्हा, बेटे-पोते और ग्रामीणों ने कंधे पर उठाकर नचाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही