Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : कोकचो में बिजली काटे जाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक संपन्न

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत कोकचो में बिजली काटे जाने को लेकर ग्रामीण मुंडा सुशील कुमार कालुंडिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में गांव में बिजली काटे जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों के अनुसार बिजली बिल पिछले 15 साल पहले का है. इसलिए उस बकाया बिल को चुकाने में असमर्थ हैं. विभाग उस बिल को माफ कर नया मीटर रीडिंग शुरू कर बिल लेना चाहिए. ग्रामीणों का कहना है तांतनगर प्रखंड विद्युत सब स्टेशन कोकचो गांव के जमीन में स्थापित किया गया है. वैसे में कोकचो गांव के ग्रामीणों का बिल माफ कर देना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर विद्युत विभाग सब स्टेशन को कोकचो से हटाए. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-coal-theft-is-being-managed-by-outsourcing-company-arup-chatterjee/">धनबाद:

आउटसोर्सिंग कंपनी से प्रबंधन करा रहा है कोयला चोरी : अरूप चटर्जी

सड़क जाम करने की दी चेतावनी

गौरतलब है कि बिजली बिल जमा नहीं करने के नाम पर पिछले एक सैकड़ों ग्रामीणों का बिजली सफ्लाई को काट दिया गया. बिजली काटे जाने से ग्रामीणों में न सिर्फ अंधेरे में रहने पर विवश हैं बल्कि बच्चों का पढ़ाई लिखाई भी वधित हो रही है. जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों की मांग है कि पिछले 15 साल का बिल को माफ कर बिजली बहल किया जाये. गांव में बिजली सप्लाई काटे जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने बिजली बहल नहीं करने पर 27 जनवरी को चाईबासा भरभरिया सड़क को कोकचो में जाम करने की चेतावनी दी है. कहा गया कि गांव की जमीन पर सब स्टेशन लगा है फिर भी विभाग ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ ज्यादती कर बिजली काट दिया है जो ग्रामीणों के साथ अन्याय है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-pasted-an-advertisement-at-the-house-of-the-absconding-accused-of-robbery/">तांतनगर

: लूटकांड के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बच्चों की पढ़ाई हो रही है बाधित

गांव में बिजली सप्लाई पिछले एक माह से काट दिया गया. बिजली काटे जाने से न सिर्फ ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं बल्कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी बाधित हो रही है. बिजली बहाल नहीं करने से अगामी 27 जनवरी को चाईबासा, भरभरिया सड़क को जाम किया जाएगा.

सुशील कुमार कालुंडिया, ग्रामीण मुंडा कोकचो 

इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-mp-and-mla-inaugurated-banddih-power-substation/">जादूगोड़ा

: बांधडीह विद्युत उपकेंद्र का सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन

बिजली बिल बकाया है तो जमा करना ही होगा

ग्रामीणों का बिजली बिल बकाया है तो जमा करना होगा. नहीं जमा करने से सरकार के आदेशानुसार काटा गया. यदि बिल माफ करने संबंधित बात होगी तो ग्रामीणों के साथ बातचीत कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

प्रमोद कुमार, जेई बिजली विभाग चाईबासा. 

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही