Search

 
 
 

तांतनगर : मंझारी के जलधार में पेयजल व बिजली बिल को लेकर ग्रामीणों की बैठक, जताया विरोध

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी प्रखंड अतंर्गत जलधार में पेयजल की समस्या व बिजली बिल को लेकर जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल की नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में चिटीमिटी में डीएमएफटी फंड से बनाई गई पाइपलाइन जलापूर्ति योजना से गांव के लोगों को कनेक्शन नहीं दिया गया है. जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मची है. वहीं गांव में पिछले 15 सालों का बिजली बिल एक साथ थमाये जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीण बिल चुकाने में असमर्थतता जताई है. बैठक में बिजली बिल को लेकर जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि सरकार मंत्रियों का बंगला बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है तो गरीबों का बिजली बिल माफ कर सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-pleaded-for-water-and-cleanliness-in-the-deputy-commissioners-public-court/">जमशेदपुर

: उपायुक्त के जनता दरबार में पानी और सफाई के लिए लोगों ने लगाई गुहार

25 मई को जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. अफसर करोड़ों रुपये लूट कर होटवार जेल की शोभा बड़ा रहे हैं. ये सरकार गरीब विरोधी है. पेयजल समस्या व बिजली बिल लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध 25 मई को जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा. इस अवसर पर नागेंद्र कुमार पुरती, निर्मल पुरती, अनीता पुरती, दंपा सावैंया, शत्रुघ्न कुंकल, अर्जुन पुरती, सुभाष सावैंया आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nadipar-became-the-winner-of-the-jatra-cricket-cup-competition/">चाईबासा

: नदीपार बना जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

पाइपलाइन बिछाया लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया

चिटीमिटी नदी में बनाया गए जलमीनार से गांव तक पाइपलाइन बिछाया गया, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया जिसके कारण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.

युगल पुरती, ग्रामीण जलधार.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/62-theft-incidents-in-four-months-in-four-police-station-areas-of-hazaribagh/">हजारीबाग

के चार थाना क्षेत्रों में चार माह में 62 चोरी की वारदात

बिजली बिल माफ करे सरकार - विश्वमोहन पुरती ग्रामीण

गांव में बिजली विभाग 15 साल का बिजली बिल 25 हजार रुपये एकमुश्त मांग रही है जिसे दे पाना संभव नहीं है. सरकार बिल को माफ करे. हमलोगों के पास रोजगार भी नहीं है.

विश्वमोहन पुरती, ग्रामीण जलधार.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही