Search

 
 
 

तांतनगर : मंझारी में गांव की बुनियादी समस्याओं को लेकर बैठक

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी प्रखंड अतंर्गत भरभरिया में गुरुवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के प्रखंड अध्यक्ष शंकर बिरुवा की अध्यक्षता में महासभा की बैठक हुई. बैठक में जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल शामिल हुए. बैठक में क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या, सोलर जलमीनार निर्माण में अनियमितता, सड़कों की स्थिति, बैंक में लिंक फेल की समस्या सहित गांव की बुनियादी समस्याओं का निदान कैसे हो उस पर चर्चा किया गया. बैठक में माधव चंद्र कुंकल ने कहा की जनता पेयजल की गंभीर समस्याओं से जूझ रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-land-mafia-broke-indira-awas-the-family-became-homeless/">चांडिल

: इंदिरा आवास को भू-माफिया ने तोड़ा, बेघर हुआ परिवार

19 से 21 जुलाई तक प्रखंड में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

विभाग के पदाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार जनता के पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के निदान के स्थान पर सदस्यता अभियान में व्यस्त है. वहीं विपक्ष बूथ कमिटी बनाने में व्यस्त हैं. पक्ष विपक्ष को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. महासभा ने तय किया कि समस्याओं के समाधान के लिए अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले आगामी 19 से 21 जुलाई तक मंझारी प्रखंड में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. 22 जुलाई को मंझारी प्रखंड मुख्यालय में धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक में शत्रुघ्न कुंकल, दशकन तियु, किशोर बिरुवा, जितेंद्र मुर्मू, मनोज गोप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही