Search

 
 
 

तांतनगर : सड़क मरम्मत के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत दारा चौक से गंजिया, अंगरडीहा, दाड़िमा होते हुए चिमीसाई चौक तक 7 किमी पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत करने की मांग की गई है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उक्त सड़क की गिट्टी उखड़ कर जगह-जगह पर गढ्ढे हो गये हैं. इसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/yoga-guru-baba-ramdev-reached-deoghar-left-for-parasnath/">देवघर

पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, पारसनाथ के लिए हुए रवाना
इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का समना करना पड़ रहा है. जनहित के लिए उक्त सड़क को मरम्मत करने की मांग की है. वहीं कई जगहों पर पुलिया निर्माण की मांग की गयी है. ज्ञापन में रघुनाथ गोप, जगमोहन पूर्ति, देवराज गोप, सिरिस गोप, अक्षय कुमार गोप, बादल पूर्ति, सुनिका देवी, मेचो माई पूर्ति आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही