Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : विधायक ने पांच लाभुकों के बीच बकरी का किया वितरण

Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पांच लाभुकों के बीच बकरी वितरण किया गया. इस दौरान विधायक निरल पूर्ति मौजूद रहे. उन्होंने चायनित लाभुकों के बीच पांच-पांच बकरियों का वितरित किया गया. विधायक ने कहा सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है. योजना के तहत सुकर पालन योजना, मुर्गी पालन, दुधारू गाय पालन आदि से लोगों को काफी लाभ मिलता है. उन्होंने किसानों को पशुधन योजना का लाभ लेकर स्वालंबन बनने की सलाह दी. प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खलखो व प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी संतोष अग्रवाल ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की पशुधन योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष लाला राउत, अंतु बिरूवा, भागराई सोरेन, जगदीश गोप, शिव शंकर अल्डा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-forest-department-made-the-students-aware-of-forest-conservation-measures/">घाटशिला

: वन विभाग ने विद्यार्थियों को वन संरक्षण के उपायों से कराया गया अवगत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही