Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : विधायक ने नए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड के टांगर पोखरिया पंचायत अतंर्गत खेड़िया टांगर के बासा टोला में रविवार को विधायक निरल पुरती ने फीता काटकर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले ग्रामीणों ने विधायक का ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया. विधायक निरल पुरती ने कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में तीव्र गति से विकास कार्य जारी है. उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र के बुनियादी समस्याओं का निदान किया जा रहा है. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जवाहर बोयपाई, मुखिया मंगल सिंह पुरती, हिरोमोरा पुरती, उदय सिंह पुरती, प्रसाद निषाद, छोटका निषाद, बिर सिंह हेम्ब्रम, बुलबुल पुरती, पाइकीरा कुंकल, संजीव कुंकल, जयपाल तुबीड, सदानंद कुम्हार, गेजू पुरती, आदि मौजूद थे. नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jhoom-ghatshila-planted-saplings-on-the-occasion-of-124th-memorial-day-of-mother-earth/">घाटशिला

: धरती आबा की 124वीं स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में “झूम घाटशिला” ने किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही