Search

तांतनगर : चिटीमिटी में कल्याण छात्रावास का विधायक ने किया उद्घाटन

Tantnagar (Ganesh Bari) : बच्चे न सिर्फ देश का भविष्य है बल्कि परिवार व समाज का भविष्य भी है. बालपन में इसका अच्छी तरह देखभाल करना सबका सहाभगिता जरूरी है. उक्त बातें विधायक निरल पूर्ति ने चिटीमिटी में एस्पायर संस्था द्वारा संचालित कल्याण छात्रावास उद्घाटन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बच्चों को मिली अच्छी शिक्षा व संस्कार से परिवार, समाज व देश की बुनियाद तैयार होती है. किसी भी परिवार, समाज व देश में बुनियाद मजबूत होने से भविष्य सशक्त होता है साथ ही गर्व से सिर उंचा भी होता है. विधायक ने संस्था द्वारा संचालित छात्रावास का फीता काटकर उद्घाटन किया. कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड के पदाधिकारी, ग्रामीण मुंडा व ग्रामीण आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-break-through-science-society-showed-children-the-activity-of-space-through-telescope/">चांडिल

: ब्रेक थ्रू साइंस सोसाइटी ने बच्चों को टेलिस्कोप से दिखाई अंतरीक्ष की गतिविधि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp