Search

 
 
 

तांतनगर : मुख्यमंत्री के खतियान जोहार यात्रा को लेकर विधायक निरल पूर्ति ने की बैठक

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत उकुगूटू चौक से काठभारी होते हुए कुमारडुंगी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए  ली गयी जमीन के मालिकों को जल्द मुआवजा मिलेगा. इसके लिए केबिनेट से स्वीकृति मिल गई है. उक्त बातें विधायक निरल पूर्ति ने बुधवार को तांतनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कही. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा आदिवासी मुलवासियों के अधिकार की रक्षा के लिए हर कदम उठाया जा रहा है. राज्य में विकास ने रफ्तार पकड़ ली है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-yuva-morcha-pays-tribute-to-former-mla-late-dinanath-pandey/">जमशेदपुर

: भाजमो युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडे को दी श्रद्धांजलि

हेमंत सोरेन के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

बता दें कि 24 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खतियान जोहार यात्रा के तहत मंझगांव विधानसभा का दौरा है. मुख्यमंत्री दौरे को देखते हुए विधायक निरल पूर्ति ने बुधवार को तांतनगर व मंझारी में कार्याकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई. इस अवसर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका, जिला महासचिव सोनाराम देवगम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जवाहर बोयपाई, चांदमनी सिरका, हिरोमोरा पुरती, गौरीशंकर बिरूली, शैलेंद्र पुरती, विश्वनाथ बाड़ा, बुधन सिंह पूर्ति, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही