Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर: खेड़ियाटांगर में प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्‍चों की मां, बच्चों ने ओपी में की शिकायत

Advertisement
Advertisement
Tantnagar (Ganesh Bari):  पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी अतंर्गत खेड़ियाटांगर में तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई है. मां के इस तरह भाग जाने से अनाथ हुए तीनों बच्‍चे शुक्रवार को शिकायत करने तांतनगर ओपी पहुंचे. इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-pregnant-women-and-children-are-not-getting-the-benefit-of-anganwadi-center-in-kasia-pecha-village-of-saranda/">किरीबुरू

: सारंडा के काशिया-पेचा गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र का गर्भवती महिलाओं व बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ

बैंक पासबुक, आधार कार्ड भी लेती गई

बच्‍चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता का पांच साल पहले देहांत हो गया है. पिता का साया उठने के बाद बच्चों का लालन-पालन का जिम्मा मां हड़िया बेच  कर रही थी. इसी बीच मां को एक युवक के साथ प्यार हो गया और वह उसके साथ फरार हो गई. मां अपने साथ बैंक पासबुक, आधार कार्ड व अन्य कागजात भी लेती गई.

क्षेत्र का निरीक्षण कर मामले का संज्ञान लेंगे : ओपी प्रभारी

इस संबंध में ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि तांतनगर के खेड़ियाटांगर के एक महिला के अपनी प्रेमी के साथ फरार होने की बच्चों ने शिकायत की है. महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ चली गई है तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं. फिर भी एक बार क्षेत्र का निरीक्षण कर मामले का संज्ञान लेंगे. इसे भी पढ़ें: सुप्रीम">https://lagatar.in/hearing-on-place-of-worship-act-in-supreme-court-from-october-11-important-role-in-gyanvapi-and-mathura-dispute/">सुप्रीम

कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियम को लेकर 11 अक्टूबर से सुनवाई, ज्ञानवापी और मथुरा विवाद में अहम भूमिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही