Search

 
 
 

तांतनगर : ओड़िशा के तिरिंग में बानाबीर गांव के एक युवती की हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

 
Tantnagar : तांतनगर ओपी क्षेत्र के बानाबीर गांव की रहने वाली युवती तुलसी सामड (25) की बेहरहमी से हत्या कर दी गई. बुधवार की रात युवती का शव ओड़िशा के मयूरभंज जिले के तिरिंग थाना क्षेत्र स्थित एक खेत से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया. शव होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए ​भिजवाया. गुरुवार को युवती के शव को पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने शव का गुरुवार को ही अपने गांव बानाबीर लाकर में अंतिम संस्कार कर दिया. युवती की हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस मामले में पुलिस युवती के प्रेमी को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें : कन्हैया">https://lagatar.in/kanhaiya-singh-murder-case-daughter-and-lover-hatched-a-conspiracy-11-arrested-including-shooter/">कन्हैया

सिंह हत्याकांड: बेटी व प्रेमी ने रची थी साजिश, शूटर समेत 11 गिरफ्तार

प्रेमी से तिरिंग पुलिस कर रही पुछताछ

तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि इस मामले में मृतका के प्रेमी मिरूडीह निवासी गुमदी उर्फ फैशन चाक्की को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल उसे ओड़िशा की तिरिंग पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां उससे पुछताछ जारी है. ओपी प्रभारी के अनुसार तुलसी और फैशन चाक्की के बीच कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-forest-personnel-rescue-agazars-child-and-release-him-in-the-forest/">चाईबासा

: वनकर्मियों ने अगजर के बच्चे को बचा कर जंगल में छोड़ा
इसके बाद तुलसी अपनी बड़ी बहन के पास ओड़िशा के तिरिंग थाना क्षेत्र स्थित देवगम में रहने चली गई थी. इसी बीच तुलसी का शव खेत में ग्रामीणों को मिला. ग्रामीणों ने तिरिंग पुलिस को सूचना दी. जिस अवस्था में शव मिला उससे पुलिस यह अंदेशा जता रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही