Search

 
 
 

तांतनगर : जिले में नहीं हुई पर्याप्त बारिश, किसानों के बीच राहत कार्य चलायें : गोप

 
Tantnagar (Ganesh) : बरिश के अभाव में धान की पर्याप्त रोपनी तथा कृषि कार्य नहीं हो पाया है. इसलिए सरकार पश्चिमी सिंहभूम जिला को सुखाग्रस्त घोषित कर किसानों के बीच राहत कार्य चलाया जाना चाहिए. यह बात आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के जिला के पूर्व लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा. उन्होंने कहा है कि जिले में औसत से बहुत ही कम बरिश हुई है. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-snake-bites-a-woman-sleeping-in-the-house-death/">सोनुवा

: घर में सोई महिला को सांप ने डंसा, मौत
जिसके कारण खेतों में दरार पड़ गई है और धान के फसल पीले पड़ चुके है. जिले भर के किसान बड़ी तदात में वर्षा आधारित कृषि पर निर्भर है. इस वर्ष वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपनी जिला में काफी कम हुई है. धान की फसल के लिए अब तक 391 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, पर 192.9 मिमी बारिश ही हो पायी है. लगभग 51 प्रतिशत से भी कम पानी हुई है. एक सप्ताह के भीतर बारिश नहीं हुई तो उत्पादन की उम्मीद भी नहीं रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही