Search

 
 
 

तांतनगर : उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करना आदिवासियों का अपमान - रामहरि गोप

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को निमंत्रण नहीं देना आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने अशोभनीय कृत करार दिया है. उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को नहीं बुलाना संविधान के मूल भावना के खिलाफ है और राष्ट्रपति का अपमान है. उन्होंने कहा राष्ट्रपति न केवल देश का प्रमुख होता है बल्कि संसद का एक अभिन्न अंग भी होता है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-a-young-man-who-went-out-to-find-a-bull-died-after-being-hit-by-a-train/">नोवामुंडी

: बैल ढ़ुंढने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

प्रधानमंत्री का निर्णय अशोभनीय कृत

प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति के बिना नए संसद भवन का उद्घाटन करने का निर्णय अशोभनीय कृत है और यह राष्ट्रपति सहित आदिवासियों की भी अपमान है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का सबका साथ सबका विकास का नारा झूठा व खोखला साबित होता दिख रहा है. उच्च पद पर आसीन आदिवासी महिला को अपमानित करना प्रधानमंत्री के कुंठित मानसिकता का परिचायक है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही