Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड के सिदमा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों का अपहरण कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस कांड में शामिल डुटू उर्फ दिवरी उर्फ मानकी गागराई (53) को तांतनगर ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है. गागराई मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अरगुंडी बासासाई निवासी हैं. ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि मानकी गागराई घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. इसी बीच गुप्त सूचना मिली थी कि गागराई गांव आया हुआ है. इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-students-of-ghatshila-college-participated-in-the-vanbhoj-of-tribal-students-union/">घाटशिला

: आदिवासी छात्र संघ के वनभोज में शामिल हुए घाटशिला कॉलेज के विद्यार्थी

मस्टरमाइंड विकास बेहरा अब भी है फरार

गागराई उस अपहरण कांड में पुजारी की भूमिका में था. घटना के दिन मानकी मृतकों के घर अपने सहायोगियों के साथ गाड़ी से पहुंचा. वहां पुरे परिवार के तीनों लोगों को बहला-फुसला कर पुजा करने के बहाने जंगल की ओर गाड़ी ले गया. वहां तीनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बाद शवों को गाड़ी से ही 50 किमी दूर ले जाकर बड़ा लागिया जंगल में दफना दिया. हालांकि पुलिस ने पिछले वर्ष 9 दिसंबर को तीनों के नरकंकाल बरामद कर लिए थे. इस हत्याकांड का मस्टरमाइंड पड़ोसी विकास बेहरा सहित दो अब भी फरार चल रहे है. घटना में कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जिसमें से दो महिला सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बता दें कि आरोपियों ने सिदमा गांव के 60 वर्षीय जगदीश रजक, उसकी पत्नी शारदा देवी व 17 वर्षीय पोता राज रजक की हत्या कर दी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही