Search

 
 
 

तांतनगर : वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : सोमवार की शाम आयी आंधी-तूफान के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तांतनगर प्रखंड अतंर्गत गितिलआदेर के 13 वर्षीय रवि उर्फ टोनी तांती गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-driving-license-will-be-canceled-if-caught-driving-without-helmet/">जमशेदपुर

: बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े जाने पर रद्द होगा ड्राईविंग लाइसेंस
घटना की सूचना मिलने पर तांतनगर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. शव मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा. बताया जाता है कि बच्चे आंधी तूफान के दौरान छत से चू रहे पानी को बंद करने का काम कर रहे थे. उसी दौरान वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आने से अचेत होकर गिर गया. रवि उत्क्रमित मध्य विद्यालय तांतनगर के 7 कक्षा में पढ़ता था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही