Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : दादा-दादी की हत्या के बाद अनाथ हुई बच्ची का ओपी प्रभारी ने स्कूल में कराया दाखिला

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने टांगर पोखरिया के सिदमा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या किये जाने के बाद अनाथ हुई बच्ची रानी राजक (11) का तांतनगर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नमांकन कराया है. बच्ची रानी को विद्यालय के कक्षा छह में नमांकन कराया गया है. नमांकन से पहले प्रभारी राम ने विद्यालय की वार्डन से मिलकर बच्ची के संबंध में विस्तृत बात रखी. वार्डन ने भी थाना प्रभारी को रानी की बेहतर देखभाल का आश्वासन किया. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mla-holds-meeting-with-workers-regarding-khatiani-johar-yatra/">चक्रधरपुर

: खतियानी जोहर यात्रा को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

जंगल से बरामद हुआ था नरकंकाल 

गौरतलब है कि 9 दिसंबर 2022 को तांतनगर ओपी के सिदमा गांव की रहने वाली रानी के दादा जगदीश राजक (60), दादी शारदा देवी व पोता राज राजक (17) की हत्या पुजा के बाहने उसके पड़ोसी ने जंगल में ले जाकर कर दी थी. तीनों के शव को मुफस्सिल थाना के छोटा लगिया में दफना दिया गया था. बाद में पुलिस ने तीनों का नरकंकाल बरामद किया था. हालांकि इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. रानी के पिता की भी दो साल पहले मृत्यु हो गई थी जिस कारण वह अब अकेली पड़ गई थी. पुलिस के इस पहल से उसे एक नई जिंदगी मिली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही