Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : सड़क सुरक्षा को लेकर ओपी प्रभारी ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अंर्तगत राजकीयकृत उच्च विद्यालय चिटीमिट्टी में बुधवार को तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान स्कुल के विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद रहे. सभी को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई. ओपी प्रभारी ने सड़क सुरक्षा से संबंधित कई अहम जानकारियां साझा की. बताया कि नबालिग किशोर-किशोरियों के द्वारा वाहन चलाना कानून के अनुसार जुर्म है. ऐसा करते हुऐ पकड़े जाने पर अभिभावक पर कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-due-to-irregularities-in-the-construction-of-toilets-the-zilla-parishad-member-stopped-the-work/">चक्रधरपुर

: शौचालय निर्माण में अनियमितता बरते जाने पर जिला परिषद सदस्य ने काम रुकवाया

यातायात नियमों की जानकारी दी

जागरूकता अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना हेलमेट व लाइसेंस के न चलने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग करने की अपील की गई. ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने कहा कि ज्यादातर सड़क दुर्घटना चालक के नशे में रहने की वहज से अधिक होती है. इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई. इस अवसर पर प्रधानाचार्य इंदु जामुदा सहित कई शिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही