Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय का अपने पैतृक गांव में हुआ भव्य अभिनंदन

Tantnagar (Ganesh Bari) : पद्मश्री अवाॅर्ड के लिए चयनित घाटशिला काॅलेज के हिंदी विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ जानुम सिंह सोय मंगलवार को पैतृक गांव तांतनगर प्रखंड क्षेत्र के गितिल लोंगोर पहुंचे. गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार तरीके से अभिनंदन किया. ग्रामीणों ने डॉ जानुम सिंह का हेस्साडीह चौक पर परंपरिक ढोल नगाड़ों व नृत्य के साथ स्वागत किया. सबसे पहले गाड़ी से उतरते ही परंपरिक ढंग से उनके पैर हल्दी पानी से धोये गए. घर पहुंचने पर अंगन में पुजा पाठ कर आम के पत्ते व हल्दी पानी से शुद्धिकरण किया गया, उसके बाद उन्होंने घर में प्रवेश किया. इस दौरान डॉ जानुम के साथ उनकी पत्नी हीरामुनी सोय, पुत्र जयसिंह सोय तथा पुत्री मधुरिमा सोय साथ में मौजूद थी. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-failed-throughout-the-day-in-the-sadar-block-office-aadhaar-work-disrupted-people-remained-worried/">चाईबासा

: सदर प्रखंड कार्यालय में दिन भर गुल रही बिजली, आधार कार्य हुआ बाधित, लोग रहे परेशान

चार दशक से `हो भाषा` के संरक्षण में जुटे है प्रो सोय

डॉ जानुम सिंह सोय के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई, उन्होंने इसके लिए सभी का आभार जताया. स्वागत करने वालों में कोकचो ग्रामीण मुंडा सुशील कुमार कालुंडिया, ईचा खरकई बांध विरोधी संघ अध्यक्ष साधो पूर्ति, जिला परिषद सदस्य जवाहर बोयपाई, समाजसेवी विश्वनाथ बाड़ा, तुराम मुन्दूइया, वियज सिंह सोय आदि शालिम थे. बता दें कि डॉ जानुम सिंह को `हो भाषा साहित्य` के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है. प्रो सोय पिछले चार दशक से इस भाषा के संरक्षण और उसके प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही