Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : दिरीदुल सुनूम कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री जनुम सिंह सोय, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी प्रखंड अतंर्गत सेरेंगडीह में रविवार को सावित्री बिरुवा के पति स्व. गुरुचरण बिरुवा का दिरीदुल सुनूम (श्रद्धांजलि) कार्यक्रम किया गया. दिरीदुल सुनूम कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. जनुम सिंह सोय सहित चाईबासा सेवानिवृत्त संगठन के पदाधिकारी व सदस्य समाधि स्थल पर पहुंच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित किए. स्व. गुरुचरण बिरुवा की पत्नी सावित्री बिरुवा, पुत्र चंद्रकांत बिरुवा व ब्रिजेश बिरुवा द्वारा समाधि स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करने की शुरुआत की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-are-not-available-on-kolhan-universitys-mca-course-only-9-students-have-been-enrolled/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के एमसीए पाठ्यक्रम पर नहीं मिल रहे विद्यार्थी

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का रखा गया मौन

समाधि स्थल पर समाज के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. स्व. गुरुचरण बिरुवा सेवानिवृत्त संगठन के सदस्य थे. इस अवसर पर दिवंगत गुरुचरण बिरुवा के समस्त परिवार सहित संगठन के सचिव चंद्रमोहन बिरुवा, कोषाध्यक्ष रामबली सिंकू, कैरा बिरुवा, सनातन बिरुवा, रामेश्वर सावैंया, रामसिंह होनहागा, सत्यनारायण बिरुवा आदि ने श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही