Search

 
 
 

तांतनगर : बनने के चार महीने बाद ही उखड़ने लगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

 
Tantnagar (Ganesh) : तांतनगर प्रखंड के अंगरडीहा से सुरलू तक लाखों रूपये की लागत से इसी साल बनी पीसीसी सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है. सड़क निर्माण में निम्म स्तर के सामग्रियों का उपयोग करने के कारण सड़क निर्माण के मात्र चार महीनो में ही सड़क की यह दुर्दशा हुई है. उक्त सड़क का निर्माण इसी वर्ष अप्रैल माह में हुआ था. अब सड़क की गिट्टी उखड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश है. सड़क की जर्जर अवस्था में पहुँचने से राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही है. वहीं सड़क में संवेदक द्वारा मिट्टी डाल दी गई है ताकि सड़क की गुणवत्ता का पता नहीं चले. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kitadih-area-is-becoming-the-hub-of-brown-sugar-three-arrested-including-a-couple-with-800-pudia-brown-sugar/">जमशेदपुर

: ब्राउन सुगर का हब बन रहा किताडीह क्षेत्र, 800 पुड़ीया ब्राउन सुगर के साथ दंपति समेत तीन धराए 

65 लाख की लागत से हुआ है सड़क निर्माण

ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण में काफी अनियमितता बरती गयी है. सड़क निर्माण के समय भी गुणवत्ता में सुधार की बात कहने पर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. ग्रामीणों ने उक्त सड़क निर्माण की  उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. यह 2500 फीट सड़क जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से लगभग 65 लाख रुपये से बनी है. सड़क का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा व विधायक निरल पूर्ति की गरिमामय उपास्थिति में हुआ था. संवेदक विकास कुमार शर्मा है. शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही