Search

 
 
 

तांतनगर : पंखा बना रहे व्यक्ति को घर में लगा करंट का झटका, हुई मौत

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर ओपी अतंर्गत खेड़िया सिंद्री के रामजाबासा टोला निवासी मानकी बारी (40) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने का आग्रह पुलिस से किया और लिखित आवेदन दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजाबासा टोला में मानकी बारी शुक्रवार रात अपने घर में पंखे की मरम्मत कर रहा था. उसी दौरान उसे बिजली का जोरदार झटका लगा जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक के घर में तीन पत्नी व सात बच्चे है, घटना के बाद से सभी का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि एक व्यक्ति की करंट की चपेट आने से मौत हो गई है. परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का लिखित आवेदन दिया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-bm-of-boi-honored-chc-doctors-on-doctors-day/">डुमरिया

: डॉक्टर्स डे पर सीएचसी के डाक्टरों को बीओआई के बीएम ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही