Search

 
 
 

तांतनगर: पुलिस ने फरार हत्यारोपी के घर में चिपकाया इश्तेहार

 
Tantnagar (Ganesh Bari): मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ा लगड़ा गांव के रायमुलसाई टोला में धान काटने के दौरान किसी बात को लेकर हुई विवाद में पत्नी की गला रेतकर हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी के घर में इश्तेहार चिपकाया है. मंझारी थाना प्रभारी पावन कुमार अग्रवाल ने बताया घटना को अंजाम देने के बाद से ही हत्यारोपी गोपाल फरार है. इसका अब तक सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस ने हत्यारोपी के घर में इश्तेहार चिपका कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. ऐसा नहीं करने पर आरोपी के घर कुर्की जब्‍ती की जाएगी. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-delegation-of-pan-tanti-samaj-met-the-chief-minister/">चक्रधरपुर:

मुख्यमंत्री से मिला पान तांती समाज का प्रतिनिधिमंडल

1 नवंबर 2021 का है मामला

गौरतलब है कि मंझारी थाना के बड़ा लगड़ा गांव के रायमुलसाई टोला में 1 नवंबर 2021 को गोपाल बिरुवा पत्नी पायल उर्फ नन्दनी बिरूवा के साथ खेत में धान काट रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. गुस्से में आकर पति गोपाल बिरुवा ने पत्नी पायल उर्फ नंदनी बिरुवा को हंसुआ से गला रेत दिया. पायल उर्फ नन्दनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उसके बाद से गोपाल फरार चल रहा है. इसे भी पढ़ें: रिम्स">https://lagatar.in/movement-of-non-gazetted-employees-of-rims-postponed/">रिम्स

के अराजपत्रित कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही