Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : लूट के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Tantnagar (Ganesh Bari) : लूटकांड मामले में फरार चल रहे एक आरोपी तांतनगर ओपी अतंर्गत लोवाहातु निवासी बोयो सामड (30) के घर पर पुलिस ने ढोल बजाकर मंगलवार को इश्तेहार चस्पा किया. इसके साथ ही भगोड़े बोयो सामड को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई. एक सप्ताह के भीतर अगर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती करेगी. तांतनगर ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि 2020 में हाता-चाईबासा रोड स्थित हैसल के पास एक व्यक्ति से पिस्टल का भय दिखा अपराधी 68,600 रुपये तथा एक लैपटॉप  लूट कर फरार हो गये थे. लूटकांड में बोयो सहित चार लोगों के खिलाफ राजनगर थाना में नामजद मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद तीन आरोपी को पुलिस न  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं बोयो फरार चल रहा था. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-martyrdom-of-kalundia-will-never-go-in-vain-madhu-koda/">तांतनगर

: कालुंडिया की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी : मधु कोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही